फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के लिए छात्रों ने एससी कालेज परिसर में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सतीशचंद्र कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान प्राचार्य ने कालेज पर छात्रों के बवाल की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद, छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिला। प्राचार्य ने छात्रों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि बढ़ी हुई 33 फीसदी सीटों पर प्रवेश में धांधली की गई है। छात्र नेता अविनाश सिंह ने कहा कि प्राचार्य प्रवेश प्रक्रिया में मनमानी कर रहे हैं। बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश के लिए रविवार को अंतिम दिन निर्धारित था। सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बुलाया गया। मात्र कुछ ही सीटों पर प्रवेश कर प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। पूर्व अध्यक्ष विवेक पाठक ने कहा कि बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रूप से संदेह के घेरे में है। हिमांशु उपाध्याय ने मांग की कि जांच करके फर्जी तरीके से प्रवेश दिए गए सीटों को निरस्त करके पुन: छात्रों को प्रवेश लिया जाए। राहुल यादव ने कहा कि कालेज की प्रवेश समिति भंग कर पुन: गठित की जाए। इस मौके पर मुकेश यादव, आशुतोष, भोला यादव, राकेश पांडेय, सुजीत तिवारी, मनीष कुमार, साहिल चौरसिया, अर्जुन यादव, विशाल बागी, रितेेश ठाकुर, विशाल पाठक, अभिषेक राय सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में निर्धारित सीट के अपेक्षा 33 फीसदी सीट बढ़ी थी। इसमें पहले से प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी। रविवार को सिर्फ 170 सीटों पर प्रवेश लेना था। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश लिया। छात्रों का प्रवेश प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। इसमें किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें