फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उपचुनाव में सपा देगी अंसारी परिवार को टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना से सपा के विधायक और पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि मऊ में उपचुनाव हुआ तो सपा के टिकट पर अंसारी परिवार का सदस्य ही विधायक बनेगा। सीट सपा की झोली में आएगी।
विज्ञापन

सपा विधायक ने अपने कैंप कार्यालय पर बातचीत में कहा कि भाजपा की चले तो विपक्ष के सारे विधायकों की सदस्यता रद्द करा दे। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुर्भावना से ग्रस्त होकर अनन-फानन में रविवार रात में दफ्तर खोलकर अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द करने का आदेश जारी कराया है।
सपा विधायक ने कहा कि भले अब्बास की विधायकी चली गई है, लेकिन फिर उसी परिवार से विधायक बनेगा। उन्होंने कहा कि अब्बास के परिवार का देशभक्ति का पुराना इतिहास है। आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान हालत तक परिवार के लोगों ने समाज हित में बढ़चढ़ भाग लिया है। भाजपा चाहकर भी अंसारी परिवार का कुछ नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें