फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना पर सियासत: पूर्व मंत्री नारद राय ने भाजपा से पूछा, जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने क्यों गए थे आडवाणी

Mon, 08 Nov 2021 10:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री नारद राय ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि बीजेपी को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। पूछा कि लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने क्यों गए थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारद राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मद अली जिन्ना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिए गए बयान पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के निशाना साधने पर अब पूर्व मंत्री एवं सपा नेता नारद राय ने राज्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला है। बलिया में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।
विज्ञापन


स्वयं से पूछना चाहिए कि भाजपा के संस्थापक नेताओं में शामिल लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने क्यों गए थे? भाजपाइयों को अपने दल का इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी स्वतंत्रता आंदोलन में मोहम्मद अली जिन्ना के योगदान को याद करके उनकी मजार पर चादर चढ़ाने गए थे। इसी योगदान को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहम्मद अली जिन्ना का स्मरण किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें