शहीद हरिंद्र यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। जिलास्तरीय पहलवानों ने भाग लिया। लगभग सभी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। महिला जिला केसरी सुरभि सिंह ने वाराणसी की श्वेता को पटखनी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी आनंद स्वरूप ने शहीद हरिंद्र यादव के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर और अखाड़े की पूजा कर किया। कहा कि अगली पुण्यतिथि से पूर्व शहीद के नाम पर पार्क और प्रतिमा स्थापित कराऊंगा। दंगल में अरविंद बलिया और गोपी वाराणसी, अमित गोरखपुर और आशीष वाराणसी, मनोहर मऊ और गया जौनपुर, राहुल बलिया और गोपी वाराणसी की कुश्ती बराबरी पर छूटी। महिला वर्ग का रोमांचकारी दंगल सराहनीय रही। क्षेत्रीय पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की। कार्यक्रम में आए हर दल पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने शहीद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीद के बेटे आदित्यराज यादव को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। आयोजक सत्य प्रकाश यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान संग्राम सिंह यादव, आद्यशंकर यादव, गोरख पासवान, विनय प्रकाश अंचल, संदेश यादव, जनार्दन यादव, हरेराम यादव, दिनेश फौजी, आदित्य गर्ग, आनन्द कुमार सहित सौकड़ों लोग उपस्थित रहे।