फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के कार्यक्रम की तैयारी देखने गए थे सपा नेता व पूर्व मंत्री नारद राय, लौटते समय तबीयत हो गई खराब

Tue, 01 Sep 2020 05:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारद राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय की सोमवार की देर रात अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें बलिया के चिकित्सकों ने तत्काल लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पाटी के एक प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी देखकर वापस लौट रहे नारद राय सीने में दर्द की शिकायत पर निजी नर्सिंग होम पहुंचे थे जहां से हार्ट अटैक का अंदेशा होने में पीजीआई रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर उनके आवास पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी हालचाल लेने पहुंचे।

विज्ञापन


दरअसल, सपा की ओर से प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा को अंतिम रूप देकर नारद राय जनेश्वर मिश्र सेतु से देर रात कार्यकर्ताओं संग घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द होने पर तत्काल कार्यकर्ताओं ने तीखपुर स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद हार्ट अटैक का अंदेशा जताया।

बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने हालत स्थिर बताई है। पार्टी की ओर से हालचाल जानने के लिए कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें