फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: बलिया में अखिलेश बोले- भाजपा की हार के डर से ‘बाबा’ की नींद उड़ी, जनता उनको बाय-बाय कर दिया

Tue, 01 Mar 2022 02:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार सेवकों को नियमित करने के साथ शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। नौजवानों को हर माह एक लीटर पेट्रोल, गृहणियों को साल में दो रसोई गैस सिलिंडर मुफ़्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
फेफना विधानसभा क्षेत्र के कटारिया में जनसभा को संबोधित करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि बलिया ने हमेशा देश और राजनीति को नई दिशा दी है। जनता को छलने वाली भाजपा का इस बार जिले में खाता भी नहीं खुलेगा। बलिया इस चुनाव में इतिहास कायम करने जा रहा है। भाजपा की हार के डर से ‘बाबा’ की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन


यूपी की जनता उनको बाय-बाय कर चुकी है। पूर्व सीएम ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जिले तीन जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। फेफना विधानसभा के कटरिया, बांसडीह के पिंडहरा और नगरा के जनता इंटर कालेज में पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने कहा था कि युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन नहीं दिया।

पूरे कार्यकाल में एक भी भर्ती नहीं निकाली। युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। सपा की सरकार बनती है, तो प्रदेश में रिक्त 11 लाख पदों की भर्ती निकाली जाएगी। पुलिस की भर्ती निकाल कर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। बीएड टेट वालों को समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

बलिया में मेडिकल कॉलेज बनवाएंगे। सपा ने पुराने समाजवादी चंद्रशेखर के नाम पर यूनिवर्सिटी दी थी, भाजपा ने काम और बजट रोक दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि यह छोटा मोटा चुनाव नहीं है, यह खुशहाली, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। समाजवादियों के साथ अंबेडकरवादी मिलकर संविधान बचाने में लगे हैं।

 

प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने बिजली महंगी कर दी। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल महंगा कर दिया। वादा किया कि सरकार बनी तो पांच वर्ष तक मुफ्त राशन देंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। आरोप लगाया कि किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है। हर बोरी में पांच किलो वजन भी घटा दिया और दाम भी बढ़ा दिया।

इस शासन में कोई विकास नहीं हुआ। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने हवाई जहाज और हवाई अड्डा बेच दिया। कहा, भाजपा नेताओं के भाषण तो आप लोगों ने सुने हाेंगे। इनके यहां छोटे नेता छोटा झूठ, बड़े नेता बड़ा झूठ तथा सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा वाले गर्मी निकाल रहे थे, लेकिन पांचवें चरण के मतदान में इनकी गर्मी जनता ने स्वयं ही शांत कर दी।
विज्ञापन

छठे चरण में गर्मी पूरी तरह शांत हो जाएगी। काका (काला कानून) तो गया ‘बाबा’ भी 10 मार्च को चले जाएंगे। दावा किया कि सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली फ्री, समाजवादी पेंशन 1500 रुपये दिया जाएगा। रोजगार सेवकों को नियमित करने के साथ शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे।

नौजवानों को हर माह एक लीटर पेट्रोल, गृहणियों को साल में दो रसोई गैस सिलिंडर मुफ़्त दिया जाएगा। कन्या विद्या धन, लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। सिंचाई के लिए बिजली सपा सरकार मुफ्त देगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें