फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों का पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, 33 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया- मांझी मार्ग स्थित जयप्रभा सेतु के पश्चिमी छोर पर यूपी की सीमा में बने चेकपोस्ट पर 33 गोवंश से भरे ट्रक को बिहार के रास्ते बंगाल में वध के लिए भेजा जा रहा था। चांददीयर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। चालक सहित कुल तीन पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी गणेश पाण्डेय को बृहस्पतिवार की भोर में पांच बजे सूचना मिली कि एक ट्रक से वध के लिए पशुओं को बिहार के रास्ते बंगाल भेजने के लिए लाए जा रहा है। पशुओं से लदा ट्रक ज्यों ही सामने आया पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने पुलिसकर्मियों को मारने करने की नीयत से ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। चेक पोस्ट पर चालक सहित कुल तीन लोग स्टार्ट ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। ट्रक में 33 मवेशी थे। इसमें एक बछिया व 26 बैल जीवित थे। छह बैलों की मौत हो चुकी थी। मवेशियों को पशु चिकित्सक डा. लालजी यादव से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पशु आश्रय केंद भगवानपुर में दे दिया गया। मृत मवेशियों तो सरयू नदी के किनारे खाई खुदवाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने के प्रयास करने पर एफआईआर दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें