फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर मिलेंगे चार की जगह छह विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएमआर शीट पर हो रही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के दौरान विकल्प भरते समय यदि छात्र- छात्राओं से चूक हो जाती है तो भी उनके पास गलती सुधारने का मौका होगा। इस बार ओएमआर शीट में चार की जगह छह विकल्प होंगे। बॉक्स में लिखा जाने वाला उत्तर सही माना जाएगा। कोई उत्तर नहीं आने पर सर्किल भरने का अलग ऑप्शन होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की टर्म-वन परीक्षा 30 नवंबर से ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा पहली बार ओएमआर शीट पर हो रही है। शीट में भी पहली बार चार की जगह छह विकल्प होंगे। ताकि परीक्षार्थियों के पास गलती के बाद भी उत्तर सुधारने का मौका हो। ओमएआर शीट पर पहले चार गोले (सर्किल) दिए जाते हैं, जिसमें प्रश्न के बाद ए, बी, सी या डी विकल्प लिखा होता है। इसमें से किसी एक विकल्प को भरना होता है। मगर इस बार दो और विकल्प मिलेंगे। चार विकल्प के बाद एक बॉक्स होगा और बॉक्स के बाद एक सर्किल परीक्षार्थियों को ए, बी, सी या फिर डी विकल्प को भरने के बाद दिए गए बॉक्स में उसको लिखना होगा। बॉक्स में ऑप्शन लिखना अनिवार्य है, क्योंकि इसे ही सही उत्तर माना जाएगा। यदि सर्किल में अलग ऑप्शन है तो भी बॉक्स में लिखे गए विकल्प को सही माना जाएगा। बॉक्स के बाद अंतिम में सर्किल तब भरना होगा, जब किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आ रहा हो।
परीक्षा के दौरान शीट पर छात्रों को छह विकल्प मिलेंगे। परीक्षार्थियों को ए.. बी, सी या फिर डी विकल्प भरने के बाद दिए गए बॉक्स में उसको लिखना होगा। बॉक्स का उत्तर ही सही माना जाएगा। उसके नीचे के सर्किल को तब भरना होगा, जब कोई प्रश्न नहीं आ रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष, सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें