फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधान पद के लिए के लिए छह प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विकास खंड मुरली छपरा के आराजी माफी बाल गोविंद उपाध्याय (बाबू के शिवपुर) की प्रधानी के लिए उप चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आठ लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा। इसमें से छह ने फाॅर्म भरा। ग्राम प्रधानी के चुनाव के लिए पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह की पुत्र बधू सुनीता देवी, रेनू सिंह, ददन सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र बहादुर सिंह और संजय सिंह ने फॉर्म भरा है।
निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आठ लोगों ने फॉर्म खरीदा था, लेकिन मात्र छह लोगो ने फॉर्म जमा किए। फार्म की जांच दस फरवरी, नाम वापसी की तिथि 11 फरवरी और उसी दिन चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 19 फरवरी को संपन्न होगा। बता दें कि उक्त पंचायत के ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह का निधन करीब चार माह पहले हो गया था, इसके चलते उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचित होना तय : इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक के सरयांगुलाबराय वार्ड नंबर 8-15 में रिक्त हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में एक व्यक्ति ने अपना नामांकन किया। वार्ड निवासी रामअशीष चौहान ने आरओ, समाजकल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव व एआरओ योगेंद्र चौहान के समक्ष पर्चा भरा। अंतिम समय तक कोई दूसरा नामांकन नहीं हुआ। इसलिए इस वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। चुनाव 19 फरवरी व मतगणना 21 फरवरी को होगी। यहां पर बीडीसी सदस्य श्रीकिशुन चौहान के निधन से सीट रिक्त हुई थी। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह, मारकंडेय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें