बांसडीह//घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर गांव के बाहर पिलुई (सिवान) में शनिवार की सुबह एक बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटकते मिला। लोगों ने इसकी सूचना बांसडीह कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल संजय सिंह ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले की पहचान पवन कुमार चौहान (18) निवासी शाहपुर के रूप में की गई। शाहपुर गांव निवासी लखनेश्वर चौहान का पुत्र पवन चौहान शुक्रवार की शाम से ही घर से गायब था। वहीं घर के अन्य सदस्य पवन की भाभी को प्रसव कराने के लिए अस्पताल गए हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद