फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूजा मौत मामले की जांच करने पहुंची एसआईटी टीम, घर के बाहर फंदे से लटकता मिला था शव

Mon, 07 Apr 2025 09:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में पूजा की मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को एसआईटी टीम घटनास्थल व थाने पर पहुंची और मामले को लेकर गहनता से छानबीन की। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाब राय की पूजा चौहान मौत मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम सोमवार की शाम पहुंची। आजमगढ़ ग्रामीण एसपी चिराग जैन नगरा थाने पर पहुंचे। घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी कर घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। साथ ही परिजनों से मामले को लेकर बातचीत की। साथ में रसड़ा सीओ आशीष मिश्र, थाना प्रभारी कौशल पाठक मौजूद रहे। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पूजा चौहान मौत मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगेतर व प्रेमी के द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज होकर यूट्यूब पर वीडियो देख कर आत्महत्या का खुलासा किया। राजनीतिक दलों व परिजनों के लगातार आत्महत्या पर सवाल उठाने व हत्या का आरोप लगाने पर एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया के निर्देशन में डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह के पर्वेक्षण में एसआईटी जांच टीम गठित हुई है। 

इसे भी पढ़ें; UP : पूजा की मौत के मामले में नया खुलासा, प्रेमी के प्रति प्यार देख मंगेतर ने जताई थी मेरठ ड्रम कांड की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम में शामिल रहे ये लोग
टीम में आजमगढ़ देहात के एसपी आईपीएस चिराग जैन, सीओ रसड़ा आशीष मिश्र, नगरा थाना प्रभारी कौशल पाठक व प्रभारी व सर्विलांस प्रभारी शामिल रहे है। ईद व नवरात्र की व्यस्तता होने के कारण टीम पिछले सप्ताह नहीं पहुंच सकी। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद टीम ने मृतका पूजा के पिता धर्मराज चौहान को बुलाकर लंबी बातचीत की। टीम कुछ भी बोलने से बचती रही।

इसे भी पढ़ें; UP: बलिया में युवती की माैत का मामला..., बहन बोली- पुलिस हाथ बांध लटककर दिखाए; अजय राय ने सुना दर्द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें