स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए परिवहन मंत्री ने 27 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। अब आने वाले दिनों में इलाज की सुविधा और भी सुचारू होने वाली है। बता दें कि अब गांव से बीमार व्यक्ति को अस्पताल आने में ये मददगार साबित होंगी।
प्रदेश सरकार से जिले को मिली 27 एंबुलेंस को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोनिवि डाक-बंगले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 108 सेवा की 23 व 102 की चार एंबुलेंस शामिल हैं। एंबुलेंस सेवा का मंत्री ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व प्रभारी सीएमओ आदि के साथ विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनपद को 49 एंबुलेंस स्वीकृत किया गया है। इसमें पहले खेप में 27 आई हैं। कुल एंबुलेंस के आने के बाद लोगों बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 108 एंबुलेंस सेवा सभी तरह की चिकित्सकीय सेवाएं देंगी तो 102 की सेवा महिलाओं के लिए रहेगी।
इन एंबुलेंस में सभी प्राथमिक चिकित्सकीय सेवाएं मौजूद हैं। कहा प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। जिले में मेडिकल कालेज तैयार होने के बाद स्वास्थ्य की दृष्टि में बलिया अव्वल बनेगा। अभी फिलहाल जो भी व्यवस्था है उसे और बेहतर बनाने के लिए शासन में कई प्रस्ताव दिया गया है।