फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: कामेश्वरनाथ मंदिर से चांदी के पत्र और सिक्के चोरी, ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

Sun, 31 Oct 2021 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
मंदिर परिसर में चोरों द्वारा चोरी करने के बाद बाबा के गर्भ गृह को देखते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव स्थित कामेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार की रात मुख्य गेट का ताला तोड़कर शिवलिंग पर लगे चांदी के पत्र एवं चांदी के सिक्के चुरा लिए गए। मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मंदिर के प्रमुख पुजारी रमाशंकर दास ने बताया कि लगभग दो लाख के चांदी के पत्र से भगवान भोलेनाथ का मंडन किया गया था। साथ ही उनके शिवलिंग के चारों तरफ चांदी के सिक्के लगाए गए थे। संध्याकालीन पूजा आरती के बाद रात में मंदिर के कपाट बंद करके पुजारी और अन्य लोग खाना खाकर सो गए थे।

सुबह जब आरती-पूजन के लिए दरवाजा खोलने के लिए गए तो मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार वे कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहा हैं। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें