नगर के आर्य समाज रोड स्थित सड़क पर नाला सफाई कर रखा गया सील्ट।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के प्रमुख बड़े नालों की सफाई कर सिल्ट को सड़कों के किनारे छोड़े जाने से सिल्ट सड़को फैल गया है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई स्थानों पर दो पहिया वाहनों के स्लिप कर जाने से लोग चुटहिल हो जा रहे है। हालाकि कुछ स्थानों से सिल्ट हो नपाकर्मियों द्वारा हटाया गया। लेकिन अधिकांश स्थानों पर आज भी सिल्ट सड़क पर ही पड़ा हुआ है। वही गंदगी को लेकर मुहल्लेवासियों को संक्रमण बीमारी डर भी सता रहा है।
नगर के वार्ड नंबर-16 निवासी शिवजी यादव और हनुमान पांडेय ने बताया कि नागा जी गली में रास्ते के अंतिम तक मार्ग पर सिल्ट होने के कारण लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सफाई के दौरान ठेकेदार द्वारा गली का रास्ता ही बंद करा दिया गया है। शायद नपाकर्मी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। इस बाबत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि नालों से निकाली गयी सिल्ट को दो तीन दिनों में ठेकेदारों को हटाये जाने के निर्देश दिया गया है। लेकिन उन लोगों द्वारा एक दो दिन का और समय लिया है, यदि सिल्ट नहीं हटायी जाती तो ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर के भृगुआश्रम मोहल्ला में नाला सफाई कर सड़क पर रखा गया सील्ट।- फोटो : BALLIA