फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: माता-पिता को 2 से 10 हजार देकर ले जा रहे थे सात बच्चे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस व एसोशिएसन फॉर वालिंटी एक्शन ने रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ी संख्या 15933 अप तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जनरल कोच में सात बाल श्रमिक मिले।
विज्ञापन

इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि हम लोग इन बच्चों के माता-पिता को दो हजार से दस हजार रुपये नकद दे कर सभी बच्चों को अंबाला राइस मिल में काम कराने के लिए ले जा रहे हैं। नाबालिग बच्चों ने बताया कि हम लोगों को खगड़िया से अंबाला राइस मिल में काम कराने के लिए दोनों व्यक्ति ले जा रहे हैं।
बच्चों ने बताया कि हमने और हमारे माता-पिता ने काम करने वाली जगह और कंपनी नहीं देखी है। मामला संदिग्ध पाकर दोनों व्यक्तियों को बच्चों के साथ गाड़ी से उतार आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि बच्चों से पूछताछ के आधार पर फुलेनसदा निवासी मछरा थाना अलौली जिला खगड़िया व शंभूसदा निवासी बेतहा, थाना-मरूकाही जिला-खगड़िया को गिरफ्तार कर एएचटी थाना को सुपुर्द किया गया। नाबालिग बच्चों को डीसीपीयू चाइल्ड हेल्प लाइन बलिया के केस वर्कर को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम में जीआरपी उपनिरीक्षक मुकेश यादव, वाराणसी अपराध आसूचना शाखा सहायक उप निरीक्षक गुलाम वारिश सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें