फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी पुलिस ने तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 157 पेटियों में रखी 10 लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद की है। एक पिकअप, दो मोटरसाइकिल के साथ सात आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तमंचा और चाकू भी बरामद हुआ है। सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार के सुबह लालगंज-मुरली छपरा रोड पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग चल रही थी। इसी बीच लालगंज के तरफ से एक पिकअप और उसके साथ दो मोटर साइकिल आती दिखाई दी। उसको रोककर पूछताछ की और गाड़ी की तलाशी ली तो पिकअप पर अंग्रेजी शराब की पेटियां दिखाई दीं। सभी को पकड़कर थाने लाया गया। आरोपी संतोष सिंह के पास से तमंचा और अन्य आरोपियों के पास से चाकू बरामद हुआ है। 157 पेटियों में रखी 1356 लीटर अंग्रेजी शराब की फ्रूटी मिली है। आरोपियों ने अपना नाम संतोष सिंह पुत्र महात्तम सिंह निवासी वाजिदपुर, रमेश यादव पुत्र व अरुण यादव पुत्र महेश यादव निवासी भगवान के डेरा, संतोष सिंह पुत्र आनन्द मोहन सिंह निवासी दलन छपरा, विश्वजीत पुत्र श्रीराम सिंह निवासी दलन छपरा, सर्वजीत सिंह पुत्र भृगुनाथ सिंह निवासी दलन छपरा, भीम यादव पुत्र भिखारी यादव निवासी रामनगर बताया। गाड़ी की चेचिस व रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस ने मिलान कराया तो चेचिस हरियाणा का और रजिस्ट्रेशन नंबर बिहार का दिखा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप भी दो नंबर की है। अंग्रेजी शराब, पिकअप व दोनों मोटरसाइकिल को सीज करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया गया। थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी लालगंज चक्रपाणि मिश्र सहित सिपाही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें