फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेवा प्रदाता कंपनी पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सफाईकर्मियों की ओर से अपने मेहनताना की मांग करना उन्हें भारी पड़ गया। सोमवार को लखनऊ स्थित सेवा प्रदाता कंपनी के प्रबंध निदेशक से पैसे की मांग करने पहुंचे नगर पंचायत सिकन्दरपुर व रतसर कला में कार्यरत सफाईकर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।
विज्ञापन


पीड़ित सफाईकर्मियों का आरोप है कि जब वे लखनऊ स्थित प्रबंध निदेशक के निवास पर पहुंचे और अपने मेहनताना की मांग की, वहां मौजूद उनके भाई व अन्य परिजनों ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर फरार हुए पीड़ितों ने रास्ते में कंपनी का एक ट्रैक्टर देखा, जिसे थाने ले जाकर सुपुर्द कर दिया। पीड़ितों ने थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उक्त ट्रैक्टर के माध्यम से उनके निवेश की राशि की भरपाई की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी के प्रबंधक की ओर से उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे वे डरे-सहमे हुए हैं। पीड़ितों ने तहसील में पहुंच उपजिलाधिकारी सुनील कुमार से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है और आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें