फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज धूप से तापमान चार डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदलता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.50 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 4.50 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की है। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी लेकिन रविवार की सुबह तीखी धूप व उमस ने हर किसी को बेचैन कर दिया। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन 10 बजे के बाद तीखी धूप ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया। उमस भरी गर्मी से लोग छांव की तलाश में दिखाई दिए। धूप से बचने के लिए स्टॉल और गमछे का सहारा लोगों ने लिया। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ने से धूप से लोगों को राहत मिली। इस दौरान 5 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जो शरीर के पसीने का सूखा नहीं पा रही थी। पुरवा की सक्रियता से उमसभरी गर्मी का असर तेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें