रेवती। रेलवे स्टेशन रेवती की पुनर्बहाली की मांग को लेकर रेल आंदोलनकारियों ने 38वें दिन अनोखा प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने रेलवे स्टेशन प्रांगण में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रेल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्होंने कई ज्ञापन और प्रतिनिधिमंडल भेजे, लेकिन रेल विभाग ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे रेल ट्रैक जाम करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि कई सांसद, मंत्री, विधायक आदि आंदोलन स्थल पर आ चुके हैं। कई स्वरूपों में प्रदर्शन किया गया। रेलवे पर इसका कोई असर दिखलाई नहीं पड़ रहा है। इन तमाम बातों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन के बगल स्थित तालाब में उतरकर अर्धनग्न प्रदर्शन कर रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।
आंदोलनकारियों का कहना था कि हमारी मांगे यदि नहीं मानी गईं तो हम रेल ट्रैक जाम करने का भी कार्य करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मण पांडेय, ओम प्रकाश कुंवर, महावीर तिवारी, रमेश मणिक, पंकज सोनी, मनोज पाल, श्रीभवान यादव आदि रहे।