भीमपुरा/रेवती। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष भीमपुरा मदन पटेल ने बताया कि परमानन्द शाहू निवासी कोयमुण्डा पो. टैण्डा थाना हाथीभारी जनपद सुन्दरगढ़ ओडिशा और रमाकान्त यादव निवासी मामपुर महादेवा थाना भीमपुरा को गिरफ्तार किया गया।
कब्जे से कुल 35 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की गई। रेवती पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेन्द्र तुरहा के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रोहन राकेश ने बताया कि जितेन्द्र तुरहा निवासी वार्ड एक कस्बा रेवती को 20 लीटर अवैध शराब के साथ कुवांपपुर मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया।
शराब बरामद, दो गिरफ्तार
मनियर। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 134 पाउच देशी शराब और 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान दियरा टुकड़ा नंबर दो में बाइक से जा रहे इन्द्रजीत यादव निवासी रिगवन और मैनेजर यादव निवासी गौरीशाहपुर मठिया थाना मनियर को गिरफ्तार किया गया।