फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16.08 करोड़ से बनेगा सहतवार-चांद दियर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वर्षों से खस्ताहाल पड़े सहतवार-चांद दियर मार्ग की शासन की ओर से सुधि ली गई है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मार्ग के निर्माण के लिए 16. 08 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही निर्माण के लिए एक करोड़ की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। मार्ग का निर्माण लोनिवि के निर्माण खंड की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहतवार से चांदपुर दियर जाने वाला 6.300 किमी मार्ग पूरी तरीके से गड्ढे में तब्दील हो चुका है। सहतवार से चांदपुर दियर मार्ग पर बलेऊर, रजौली (भरौली), सिंगही, चांदपुर नई बस्ती, कोलकला आदि में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रधान आशुतोष सिंह ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था। ग्रामीणों की इस मांग की शासन की ओर से अब सुधि ली गई है। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि धनराशि खाते में आते ही टेंडर करा कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें