फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटने लगा सरयू का जलस्तर, अभी भी खतरा निशान से 63 सेमी ऊपर बह रही नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। पिछले 24 घंटे से सरयू नदी के जल का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। हालांकि नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। फिर भी नदी के तेवर नरम पड़ने से बाढ़ की आशंका फिलहाल टल गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को अपराहन जल स्तर 64.64 मीटर दर्ज किया गया। जबकि लाल निशान 64.01 मीटर है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर कटान हो रहा है। तटवर्ती क्षेत्रों में कृषि भूमि कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में फैल गया है। सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। बरसात के पानी का निकास नहीं होने से खेतों में जलभराव हो गया है। हाहानाला, तुर्तीपार व हल्दीरामपुर रेगुलेटर से पानी का रिसाव हो रहा है। टीएस बंधा पर सतह से कई फुट ऊपर तक नदी का पानी पहुंच गया है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें