फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के तेवर पड़े नरम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल निशान से 48 सेंटीमीटर नीचे बहने वाली सरयू नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं और जलस्तर में लगातार कमी का सिलसिला जारी है। ऐसे में बाढ़ की संभावना कम हो गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम जलस्तर 63.490 मीटर दर्ज किया गया। लाल निशान 64.010 है। लाल निशान से करीब आधा मीटर नीचे बहने वाली नदी के जलस्तर में कमी से तटवर्ती दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। नदी का पानी कम होने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान शुरू हो गया है। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें