फ गोपाल आइटीआई जीराबस्ती की ओर से चल रही स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने आजमगढ़ को हरा खिताब पर कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार की देर शाम फाइन्ल खेला गया। गोरखपुर टीम ने आजमगढ़ को 21 अंक से हराया। फाइनल मैच से पहले सपा नेता अनिल राय ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बेस्ट कैचर हिमांशु, आलराउंडर खिलाड़ी विशाल व सर्वोत्तम खिलाड़ी के रूप में अभिषेक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शंभू गुप्ता, राजू राय, राजाबाबू राय, अशोक वर्मा, कुनाल सिंह आदि मौजूद थे।