बलिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अदिति सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर से मिला। कांग्रेसजनों पर हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। वाराणसी में कैंसर का उपचार करा रहे कांग्रेस नेता शिव प्रताप ओझा पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल जल्द वाराणसी जाकर पीड़ित से भी मिलेगा। कहा कि योगी सरकार की नौकरशाही की मनमानी का प्रमाण है कि जो व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, उसे भी आरोपी बनाकर मुकदमे में वांछित कर रही है। मांग की कि मामले जांच कराने के साथ ही सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को निलंबित किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में सचितानंद तिवारी, राजेंद्र चौधरी, पीएन शुक्ला, भैया लल्लू सिंह, शाहिद अली, सागर सिंह राहुल, विपिन पांडेय, जैनेंद्र कुमार पाण्डेय, हरिकेंदर सिंह, रूपेश चौबे रहे।