बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की खुमारी प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर ऐसी चढ़ी कि उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान भी नहीं रहा। आलम यह था कि प्रत्याशी व उनके समर्थक एक-दूसरे से चिपके रहे। जबकि मतगणना स्थल के अंदर व बाहर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन का आदेश दिया गया था।
सबसे बड़ी बात यह है कि नियमों का पालन कराने के लिए न तो जिला प्रशासन व पुलिस महकमा सक्रिय दिखा और न ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों में कोरोना संक्रमण को लेकर कोई भय दिखा। लोगों का कहना था कि ऐसा ना हो कि यह लापरवाही कल हम सब पर भारी पड़ जाए। अगर कोरोना जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर गया तो स्थिति और भयावह हो जाएगी।