फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का नहीं दिखा असर, खुलीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गडवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चट्टी चौराहों पर कोरोना कर्फ्यू का कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। दुकानदार चट्टी-चौराहे पर अपनी दुकानें खोलकर सरेआम सामान बेच रहे हैं। साप्ताहिक बाजार भी चल रहे हैं। जहां सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ रही हैं। लोगों का कहना था कि ऐसे में कहीं पुलिस की सुस्ती से कोरोना भयानक रूप न ले। क्षेत्र के कुरेजी, बलेसरा, चिलकहर, नरांव, हजौली, चोगडा, ईदरपुर सहित विभिन्न चौराहों पर सोमवार को लोग सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर सामानों की खरीदारी करते नजर आए। वहीं, दुकानदार भी बेखौफ कारोबार करते दिखे। लोगों ने पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें