फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। जीएमएएम इंटर काॅलेज बेल्थरारोड के खेल मैदान पर तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, तमन्ना द्वितीय व खुशी यादव तृतीय और बालक वर्ग में सुधीर गौतम प्रथम, मो. फैजान द्वितीय व उपेंद्र कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन

200 मीटर की दौड़ में रोशनी प्रथम, बबली द्वितीय व रिचा यादव तृतीय। 400 मीटर दौड़ में बबली प्रथम, माधुरी द्वितीय व काजल राजभर तृतीय आई। 600 मीटर की दौड़ में आस्था प्रथम, जूली द्वितीय व नंदनी तृतीय। 800 मीटर दौड़ में नंदनी प्रथम, सुनिधि द्वितीय व संध्या तृतीय स्थान पर रही। 1500 और 3000 मीटर की दौड़ सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मो. मोबिन खान ने किया। तहसील क्षेत्र के राजकीय स्कूल सहायता प्राप्त स्कूल वित्तविहीन स्कूल एवं बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें