बैरिया क्षेत्र के टेगरही गांव में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद वीरेंद्र सि?
- फोटो : BALLIA
बैरिया। खेतों को भी पक्की सड़कों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को टेंगरहीं ढाले पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। इनको 75 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। सीमेंट-कंक्ट्रेसी से बनने वाली ये सड़कें दो लेन की होंगी।
टेंगरहीं ढाले से जयप्रकाश नगर और बकुल्हा रेलवे स्टेशन से चांददियर पुलिस चौकी होते हुए जयप्रकाश नगर तक बनने वाली सीमेंटेड सड़कों शिलान्यास करने के बाद जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि हर परिवार कम से कम एक गाय जरूर पाले। गाय खरीदने के लिए बैंक किसान सम्मान निधि की गारंटी पर ऋण देंगे। उन्होंने सांसद ने भागर नाला को जल संचयन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की। टेंगरहीं, दुबे छपरा के रिंग बंधे का काम पूरा कराने, कोटवां में स्टेडियम बनाने का आश्वासन दिया। टेंगरहीं के प्रधान शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल यादव, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र, अरविन्द सिंह सेंगर, श्यामू उपाध्याय, अश्वनी ओझा, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह, बालक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, मनटन वर्मा, विजय बहादुर सिंह, पतिराम सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व अमिताभ उपाध्याय मौजूद रहे।
दो साल में बन जाएंगी सड़कें
बैरिया। कार्यक्रम में मौजूद सहायक अभियंता ओएन दुबे व लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता विकास कुमार सिंह ने बताया कि टेंगरहीं ढाला से जयप्रकाश नगर तक 21.800 किमी लम्बी व साढ़े पांच मीटर चौड़ा सड़क का निर्माण कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 4651.53 लाख की लागत से वहीं, बकुल्हा रेलवे स्टेशन से चांददियर पुलिस चौकी होते हुए जयप्रकाश नगर तक 12.300 किमी लंबी साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य राज्य योजना अंतर्गत 2472.63 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। निर्माण कार्य लगभग दो साल में पूरा कर लिया जाएगा।