फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चलती कंटेनर में उतरा करंट, तड़पकर चालक की मौत; बलिया में डेढ़ माह में दूसरी बार हुआ हादसा

Sat, 12 Apr 2025 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

कंटेनर चालक कन्नाैज का बताया जा रहा है। ओवरटेक करते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। कंटेनर में ही उसकी तड़पकर माैत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident: बलिया के सरयां गांव के सामने एनएच-31 पर ओवरटेक करते समय कन्टेनर सड़क से नीचे उतरा और हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से कंटेनर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक चालक के परिजनों थाने नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरयां गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार को रात में ढाई बजे गाजीपुर की तरफ से भरौली की तरफ जा रहा कंटेनल ओवरटेक करते समय सड़क से नीचे उतर गया। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से कंटनेर का स्पर्श हो गया उसमें करंट उतरने लगा।

इसमें कंटेनर चालक आशीष यादव (34) पुत्र सुरेश निवासी अड्डा पूरब (कन्नौज) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नरहीं थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। कंटेनर चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

कंटेनर कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। डेढ़ माह पूर्व ठीक इसी जगह पर गुजरात से सामान लादकर पटना जा रहा कंटेनर ओवरटेक करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। 

चालक ने कूद कर जान बचा ली थी, लेकिन कंटेनर में रखा सामान जल कर राख हो गया था। ग्राम प्रधान मुकेश तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग को अवगत कराया जा चुका है कि हाईटेंशन तार नीचे हैं। उसे ऊपर किया जाए, लेकिन विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है। नतीजा एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें