फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो व टेम्पो की टक्कर में टेम्पो चालक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया-नगरा मार्ग स्थित अवायां ग्राम के सैयद बाबा स्थान के पास बुधवार की रात स्कॉर्पियो व टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें टेंपो चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, टेंपो पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने मृतक टेंपो चालक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चौकिया मोड़ से सवारी भरकर टेंपो नगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो अवायां ग्राम के सैयद बाबा स्थान के पास पहुंची किविपरीत दिशा से तेजगति से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो से टेंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो के परखच्चे उड़ गए। वहीं टेंपो चालक रामइकबाल (37) पुत्र परीखा राम निवासी ग्राम नौरंगिया थाना नगरा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा टेंपो में सवार बिहार प्रांत के सिवान जिले के सिसवान ग्राम निवासी नीरज प्रसाद (41) और उनका पुत्र आयुष (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। वहीं, घायलों को सीएससी से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो समेत चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें