बलिया। जनपद के सभी शिक्षण संस्थान प्राइमरी से विश्वविद्यालय तक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और मदरसे आदि जिनका गत वर्ष एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण एवं केवाईसी हो चुका है, वह शिक्षण नोडल अधिकारी का आधार बेस्ड डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण एनएसपी पोर्टल पर एक सप्ताह में ऑनलाइन करा लें ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया जा सके।
प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीमा पांडेय ने बताया कि मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी आदि समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए एनएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 नवंबर तक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक, संस्था से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, जिला स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।