फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से बनाया शारीरिक संबंध: शादी से इनकार करने पर दुष्कर्म का केस, अब दे रहा जान-माल की धमकी

Thu, 18 Apr 2024 01:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: पीड़िता की मां का आरोप है कि जब हम लोग शिकायत लेकर गए तो युवक के पिता, मां व मामा ने गाली-गलौज व जान मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
दुष्कर्म की तहरीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी तय होने के बाद युवती से दो सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। दो साल बाद जब युवती ने शादी के लिए युवक से कहा तो उक्त युवक शादी से मुकर गया। मामले की शिकायत परिजनों से करने पर युवक के मां-बाप व मामा ने गाली देने के साथ ही जान मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की तहरीर पीड़िता की मां ने पुलिस को दी। पुलिस युवक के साथ-साथ उसके मामा व मां-बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सिताबदियारा क्षेत्र की युवती की शादी एक गांव निवासी रजनीश से 2021 में तय हुई थी। शादी तय होने के बाद रजनीश का ससुराल आना-जाना शुरू हो गया। पिछले दो वर्षों में उक्त युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


एसएचओ ने स्पष्ट किया है कि चारों आरोपियों पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें