फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राजस्व कर्मियों का स्थानांतरण, विभागीय कर्मचारियों में मची खलबली, जिलाधिकारी का आदेश

Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया और सिकंदरपुर के राजस्व विभाग में तबादला एक्सप्रेस चली। जिलाधिकारी के आदेश के बाद राजस्व कर्मियों को इधर से उधर किया गया जिससे पूरे विभाग में खलबली देखी गई।
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी के आदेशानुसार तहसील बलिया और सिकंदरपुर में कार्यरत कई राजस्व कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। तहसील बलिया से स्थानांतरित कर्मचारियों में परवेन्द्र सिंह जो वर्तमान में तहसील सिकन्दरपुर में तैनात थे को उप जिलाधिकारी बलिया न्यायालय में राजस्व अहलमद के पद पर भेजा गया है। कविता सिंह को एमजे न्यायालय तहसीलदार बलिया का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


वे एएमजे न्यायालय तहसीलदार बलिया का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। अनिल कुमार गुप्ता को स्टांप लिपिक कलेक्ट्रेट से स्थानांतरित कर राजस्व लिपिक तहसील बलिया का दायित्व सौंपा गया है। श्वेता श्रीवास्तव को नायब नाजिर तहसील बलिया और साधना सिंह को तहसील भेजा गया है।

तहसील सिकन्दरपुर में राकेश चंद्र को एएमजे न्यायालय तहसीलदार से स्थानांतरित कर फौजदारी अहलमद न्यायालय उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर के पद पर तैनात किया गया है। संदीप कुमार प्रजापति को प्रतिलिपिक तहसील सिकन्दरपुर से स्थानांतरित कर राजस्व लिपिक के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें