फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1043 अभ्यर्थी गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र लेने हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस भर्ती में जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उनका लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी नव नियुक्त आरक्षी को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 1043 अभ्यर्थी में 902 पुरुष एवं 141 महिला को रवाना किया। 21 बस से पुरुष एवं चार बस से महिला अभ्यर्थी लखनऊ रवाना हुए। गंगा बहुद्देशिय सभागार में एसपी ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान नियम का पाठ पढ़ाया।
टीमवार सभी को जिम्मेदारी सौंपी और उन्हे मिलने वाली जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पुलिस परिवार का नया सदस्य बताया।
भीषण गर्मी को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं जैसे पानी की बोतल, ग्लूकोन-डी आदि अभ्यर्थियों को साथ रखने एवं प्रत्येक बस में फर्स्ट एड किट रखने के लिए निर्देशित किया गया। सकुशल परिवहन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश। सभी बसों में उपनिरीक्षक व जवानों की डयूटी लगाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें