फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: आज बलिया में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ, मतदाताओं को साधेंगे

Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

एक मार्च को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन तालिबपुर के प्रांगण में होने की संभावना है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। भाजपा के स्टाक प्रचारकों के दौरे तेज होते जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बलिया की दो विधानसभा के मतदाताओं को साधने आ रहे हैं। केंद्रीय रक्षामंत्री भी बैरिया विधानसभा की नब्ज टटोलेंगे। कई अन्य नेताओं के भी कार्यक्रम मिले हैं। 
विज्ञापन


बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह के पक्ष में मनियर इंटर कालेज के मैदान में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह का करीब एक बजे पहुंचेंगे। प्रशासनिक अमला अंतिम तैयारी का मूर्त रूप देने में जुटा रहा। एसडीएम बांसडीह सीमा पाण्डेय, सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी व थानाध्यक्ष मदन पटेल मौके पर डटे रहे।

हैलीपेड की तैयारी और सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग होती रही। उधर, फेफना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री उपेंद्र तिवारी के समर्थन में सिनेमा हॉल के पास स्थित मैदान में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। हेलीपैड एवं टेंट लगाने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आगमन रविवार को इब्राहिमाबाद पशुमेला के मैदान में हो रहा है।चुनावी सभा के लिए रविवार को 12 बजे से शाम तक का परमिशन लिया गया है। विधायक सुरेन्द्र सिंह के वीआईपी से मैदान में उतरने के बाद क्षत्रिय मतों में बिखराव को देखते हुए इब्राहिमाबाद के मैदान में भाजपा के क्षत्रिय चेहरा के रूप में केंद्रीय रक्षामंत्री को उतारा जाएगा।

लोक गीत गायिका निशा दुबे भी मौजूद रहेंगी,जो इस चुनावी सभा मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। एक मार्च को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन तालिबपुर के प्रांगण में होने की संभावना है। नगर विधानसभा रविवार को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय और बाबा धाम ( झारखंड) के सांसद निशिकान्त दूबे का आगमन हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें