फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसड़ा मेला मैदान में भरा बरसात का पानी

विज्ञापन
रसड़ा रामलीला मैदान में जलभराव के बीच सजीं दुकानें व झूला। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसड़ा। छोटी काशी की नाम से विख्यात रामलीला में लगने वाले मेले के आधे मेला मैदान पर बारिश के चलते जलभराव हो गया है। इसके चलते मेले में दुकानों का लगना मुश्किल लग रहा है। प्रकृति के आगे मेला कमेटी भी बेवस नजर आ रही है।
विज्ञापन

पानी निकालने के तमाम प्रयास के बावजूद मेला मैदान के आधे हिस्से में जलभराव खत्म नहीं हो सका है। मेला ग्राउण्ड में दुकान दो हफ्ता पहले से ही लगने लगते है। दुकानदार अपनी अपनी दुकान लगाना भी शुरू कर दिया। मेलेमें चर्खी, झूला, मौत का कुआ सहित दर्जनों दुकान लग कर तैयार हो गयी थी और दुकानें लग भी रही थी। इसीबीच भारी बरसात के कारण मेले मैदान में भारी जलभराव हो गया। कई दुकान क्षत्रिग्रस्त भी हो गयी है। जलजमाव को खत्म करने के लिये मेला कमेटी ने कई पम्प लगाकर पानी निकालने में लगा है, लेकिन रुक रुक कर हो रही बरसात ने मेला कमेटी एवं दुकानदारों के साथ साथ मेला के लुफ्त उठाने वाले लोगों के अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। शनिवार सप्तमी के दिन माँ दुर्गा का पट भी खुल जायेगा। श्राद्धालुओं का रैला कल से ही मां का दर्शन करने के लिये उमड़ने लगेगा। श्रद्धालु मां का दर्शन के बाद मेला का भी लुफ्त उठाते है, लेकिन मेला के आधे हिस्से में जलभराव के कारण मेला का पूरा आनंद नहीं उठा सकेंगे। मेला कमेटी पूरा प्रयास है की पूर्व की भांति इस बार भी मेला का आकर्षक रूप प्रदान किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें