फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ ने चिकित्सक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में गुरुवार की रात इंजेक्शन लगाने की बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक चिकित्सक पर हमला बोल दिया। आरोप है कि युवक नशे में धुत था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गंगौपुर निवासी संजय राजभर (35) पैर में लगी चोट का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा। चिकित्सक ने संजय की चोट का ड्रेसिंग करवाया। इसके बाद युवक टिटनेस का इंजेक्शन लगाने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाने लगा जबकि चिकित्सक नशे की हालत में इंजेक्शन लगाना खतरनाक बता रहे थे। इस पर युवक नाराज हो गया और चिकित्सक पर हाथ उठा दिया। इससे उनकी आंख और कनपटी पर चोटें आईं। तब अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बीचबचाव कर चिकित्सक को बचाया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज देवेंद्रनाथ दुबे ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसका मेडिकल मुआयना के बाद थाना ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अस्पताल पर असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे मरीजों, तीमारदारों और अस्पतालकर्मियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें