बलिया। पुलिस लाइन के सभागार में बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक अभियोजन पीएन स्वामी डीजीसी संजीव सिंह व एडीजीसी विष्णुदत्त पांडेय ने बैठक की। इसमें प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने की बात कही।
जिले के सभी पैरोकार कोर्ट मुहर्रिर तथा समन सेल के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ बैठक में अधिकारियों ने ''ऑपरेशन कन्विक्शन'' की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ''ऑपरेशन कन्विक्शन'' के तहत 10 माफिया को सजा दिलाने की बात कही। साथ ही साथ एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और जघन्य अपराधों के विषय में प्रभावी पैरवी व तामिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अभियोजन अधिकारी, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक राकेश उपाध्याय, प्रभारी सम्मन सेल उपनिरीक्षक पंकज सिंह, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक अशोक कुमार व सभी थानों के पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर मौजूद रहे। संवाद