फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में प्रगति न होने पर पीओ नेडा को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विकास कार्यों की समीक्षा की। पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। पीओ नेडा को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता से कहा कि ट्रिपिंग न हो। समयावधि तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। निगम की तरफ से विकसित यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप के प्रति जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाए। उप कृषि निदेशक से कहा कि किसानों के साथ बैठक कर जनपद में चने की खेती का क्षेत्रफल और बढ़ाया जाय।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी से कहा कि पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएं। जल-जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि परिषदीय विद्यालयों के लिए कक्षा-1 से कक्षा-3 तक की पुस्तकें अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, जिस पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन, प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें