फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की तैयारी तेज, 913 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक अप्रैल से जिले में होने वाली गेहूं खरीद को लेकर विपणन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। निर्धारित होने वाले केंद्रों का सत्यापन भी किया जा रहा है। एक अप्रैल से 43 केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। अबतक 913 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन करने का निर्देश दिया है। इसको देखते हुए विपणन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विपणन विभाग की ओर से अबतक 43 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसमें सबसे अधिक मार्केटिंग के 25 क्रय केंद्र हैं। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या में इजाफा हो सकता है। उधर, खेतों में गेहूं के फसलों की कटाई व मड़ाई भी शुरु हो चुकी है। किसान कटाई और मड़ाई करने में लगे हैं। जिले में इस वर्ष कुल एक लाख 38 हजार 670 हेक्टेयर खेत में गेहूं की खेती की गई है और गेहूं के पैदावार होने का लक्ष्य 542668 मी. टन रखा गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल की मानें तो क्रय केंद्रों पर ई-पॉस मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरा, पेयजल आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। निर्धारित केंद्रों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। बताया कि अब तक 913 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीयन कराया है। इन किसानों का सत्यापन भी ऑनलाइन ही चल रहा है। सत्यापन के बाद एक अप्रैल से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें