फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की बिगड़ी तबीयत, किया रेफर, रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहतवार कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की हालत खराब होने पर चिकित्सक ने टांके लगाकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक ने चेक किया तो गर्भवती की मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इसकी खबर लगते ही परिजनों ने निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सहतवार थाना क्षेत्र के हडिहाकला गांव निवासी राजकिशोर यादव की पत्नी रीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन प्रसव के लिए कस्बा स्थि एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिजेरियन प्रसव के दौरान गर्भवती की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने गर्भवती का पेट को किसी तरह सील कर निजी एम्बुलेंस से जिला महिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम के चिकित्सक ने जांच की तो गर्भवती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉक्टर सुमिता सिन्हा ने कहा कि गर्भवती मेरे यहाँ मृत अवस्था मे आई थी। इमरजेंसी के चिकित्सक ने चेक कर परिजनों को बता दिया। उसका किसी दूसरे जगह ऑपरेशन से प्रसव कराने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

इस बाबत सहतवार थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अस्पताल के सभी स्टाफ ताला बंद कर फरार हो गए है। तहरीर मिलने कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें