फेफना क्षेत्र के निधरिया गांव स्थित खेत के घेराबंदी के लिए लगाया गया करेंट के जद में आने से म
बलिया / फेफना । शहर से सटे निधरिया गांव में पूर्व प्रधान की पत्नी लक्ष्मी देवी खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।
फेफना थाना के निधरिया गांव में खेत से सटे रास्ते पर एक नलकूप है। वहां खेत की फसल की सुरक्षा के लिए तार बाड़ लगाकर करंट प्रवाहित किया गया है। शुक्रवार की सुबह गांव के पूर्व प्रधान लाल बिहारी की पत्नी लक्ष्मी देवी (48) नलकूप के बगल के अपने खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछा रही थीं। इस दौरान पड़ोसी के खेत की बाड़ के करंट की चपेट में आ गईं। वह अचेत होकर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों ने देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बेटे सर्वजीत वर्मा, पवन व दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।