बलिया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन तीन नवंबर तक चलाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हो रेह कार्यक्रम में मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई। दीपोत्सव, योग, ध्यान तथा गंगा प्रदर्शनी लगाई गई।
जिला परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय के नेतृत्व में स्वयंसेवकों, गंगा दूत तथा युवा मंडल के सहयोग से गतिविधियों को अंजाम दिया गया। सलभ उपाध्याय ने बताया ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपने समाज और देश के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा के प्रति लोगों में आस्था जागृत करने साथ ही गंदगी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। गंगा की साफ-सफाई तथा गंगा मेरी आन बान और शान विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी जीआईसी एवं अन्य विद्यालय में कराई जा रही है। सभी कार्यक्रम गायत्री शक्ति पीठ, महावीर घाट, मुरली छपरा, बन बिहार आदि स्थलों पर हुए। वर्धन पाठक, राहुल यादव, मंटू साहनी, ओंकार सिंह, विनोद चौरसिया, पंकज कुमार, अनामिका कुमारी, गौरव राय आदि स्वयंसेवी का सहयोग उल्लेखनीय रहा है।