फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्गेश की आत्महत्या की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांग किशोर गांव में 16 दिसंबर की रात 25 वर्षीय दुर्गेश वर्मा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के दूसरे दिन दुर्गेश वर्मा के बिस्तर से करीब 5130 रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो दुर्गेश ने मशीन के पट्टे को फंदा बनाकर ट्यूबवेल पर स्थित झोपड़ी के पास ही कसरत करने के लिए एक पेड़ पर ठोकें गए बांस में झूल गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव को फांसी के फंदे से उतारकर बिस्तर पर रख दिया था। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर पवन कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दुर्गेश ने फांसी लगाकर ही आत्महत्या की है। इन बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें