फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गंदी है सपाइयों की सोच': केतकी सिंह बोलीं- महिलाएं सिखाएंगी सबक, अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे अखिलेश

Mon, 05 Aug 2024 11:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: अयोध्या में हुए दुष्कर्म मामले में सपा नेता अखिलेश यादव ने आरोपी के डीएनए जांच की मांग की है। उनके इस बयान के बाद यूपी का सियासी पारा गर्म हो गया है। इसके पहले सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने भी मुलायम सिंह यादव को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विधायक केतकी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बीतों दिनों हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर सोमवार को अपने आवास पर क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि अयोध्या में हुए गैंगरेप पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के डीएनए वाले बयान की में कड़ी निंदा करती हूं। 

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अगर अपराधियों को लग रहा होगा कि सपा की सरकार आएगी तो हम खुले में अपराध का बीज बोएंगे, तो ये सपना देखना छोड़ दे। ये योगी आदित्यनाथ की सरकार है। इतना जूते खाओगे कि गिन नहीं पाओगे कि कहां पड़ा था।

विधायक ने कहा कि ये उस तरह के लोग हैं जो अपने वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। यही लोग पीडीए का नारा देते हैं, संविधान बचाने की बात करते रहते हैं। नौ साल की बच्ची के साथ इतना जघन्य अपराध हुआ। सबकी अंतरात्मा झकझोर दिया।

विज्ञापन


मैं पूछना चाहती हूं कि अखिलेश यादव किस मिट्टी के बने हैं? मेरे पास भी पुत्री है, उनके पास भी पुत्री है। सिर्फ वोट के लिए ऐसे लोगों को जब हम लोग बचाएंगे या प्रश्रय देंगे तो कहां जाएंगी बालिकाएं? समाजवादी पार्टी की सरकार पहले भी थी। अखिलेश अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


इनके नेता बयान दिया करते थे कि लड़के हैं गलतियां हो जाती हैं। इनकी जो सोच है, वो बहुत गंदी है। ऐसी सोच वालों को महिलाओं को आगे चलकर सबक सिखाने की आवश्यकता है। केतकी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि सद्भावना ट्रेन नहीं चलेगी, बुलेट ट्रेन चलेगी। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार मुख्यमंत्री कदापि स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें