फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एसपी के संज्ञान में आया मामला; केस दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामले को लेकर दो माह पूर्व थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। अब एसपी के संज्ञान में आने पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की मां ने करीब दो माह पहले थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस थाने में पंचायत व सुलह- समझौता कराने में लगी रही। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद शनिवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।  

विज्ञापन

    
गाजीपुर जिला निवासी लड़की का ननिहाल हल्दी थाना क्षेत्र में है। काफी समय से 16 वर्षीय नाबालिग यहीं रह कर पढ़ती है। पास के गांव का एक लड़का अक्सर उसके घर जाता था। इसी बीच शादी का झांसा देकर दो माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। वायरल करने का धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। 

लड़की की मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने आरोपी के परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजनों ने गाली- गलौज व जान मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने 13 अगस्त को हल्दी थाने में तहरीर दी। करीब दो माह से नाबालिग लड़की की मां थाने का चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस पंचायत करने में जुटी रही। मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


अंततः पुलिस अधीक्षक के यहां मामला जाने के बाद शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें