लाइसेंसी असलहाधारी मित्र आजमगढ़ से अपने मित्र के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उसके गांव पतोई आया था। उसका असलहा लेकर मोनू पेड़ से आम तोड़ने के लिए फायर करता दिखाई देता है। पुलिस ने बर्थडे ब्वॉय और उसके मित्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर मोनू को जेल भेज दिया। हालांकि अभी उसका मित्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। असलहा बरामद नहीं हुआ है।
भीमपुरा थाने के एसओ योगेश यादव ने बताया कि बर्ड-डे पार्टी के दौरान असलहा का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल हुआ था। जांच में यह मामला पूरा पतोई गांव का सामने आया। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।