फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नापा जा रहा पेट्रोल, बिना रिन्युवल दे रहे डीजल, लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा असेगा स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बिना लाइसेंस के नवीनीकरण कराए डीजल बेचने पर डीजल लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही पंप पर पेट्रोल भी कम मापने की पुष्टी हुई है। पूर्ति विभाग की ओर से जांच के बाद कार्रवाई की गई है। इस संबंध में आईओसी को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करंबर निवासी रविशंकर शुक्ला की ओर से तीन सिंतबर को 4100 रुपये का डीजल भरवाया था। डीजल भरवाने के बाद जैसे ही गाड़ी लगभग 50 मीटर दूर गई कि अचानक बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो दूसरे वाहन की सहायता से गाड़ी खींचकर एजेंसी पर ले जाया गया। टंकी से तेल निकालने पर पता लगा कि तेल में 50 प्रतिशत पानी पड़ा है। इस पर रविशंकर शुक्ल की ओर से संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई थी। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर टीम बनाकर जांच कराई गई। टीम ने जांच में पाया कि एक नोजल से पेट्रोल कम मापा जा रहा है। साथ ही डीजल के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इस पर लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें