फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निरीक्षण में लाइसेंस नहीं दिखाने पर कीटनाशक की दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी की फसलों की बोआई को लेकर किसानों ने जहां तैयारी शुरु कर दी है वहीं कृषि विभाग भी चौकन्ना हो गया है। किसानों को सही खाद, बीज व कीटनाशक आदि मिले इसको लेकर विभाग की ओर से छापा मारा जा रहा है। रविवार को बैरिया क्षेत्र के एक कीटनाशक की दुकान को लाइसेंस नहीं दिखाने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में खरीफ की अन्य फसलें अब पकने लगी हैं और कटाई भी शुरु हो चुकी है। इसके अलावा अगेती धान की फसल भी तैयार होने लगी है। इसको देखते हुए किसान रबी की बोआई को लेकर तैयारी शुरु कर दी है। किसानों के अनुसार हर वर्ष रबी के समय खासकर डीएपी की किल्लत शुरु हो जाती है और इस दौरान निजी दुकानदारों की ओर से कालाबाजारी शुरु कर दी जाती है। खासकर प्रांतीय सीमावर्ती इलाकों में यह धंधा जोरों पर चलता है। इतना ही नहीं कई क्षेत्रों में तो नकली खाद, बीज व कीटनाशक की भी भरमार होती है। प्रमुख बाजारों से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों तक इनका जाल होता है। इसको देखते हुए कृषि विभाग की ओर से छापा की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बैरिया क्षेत्र के लालगंज व अन्य बाजारों में खाद, बीज व कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान एक कीटनाशक दुकानदार की ओर से लाइसेंस नहीं दिखाने पर दुकान को सील कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें